पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई, 148 किसानों पर की गई FIR दर्ज

ख़बरें अभी तक। फतेहाबाद में सरकार द्वारा धान के अवशेष जलाने पर रोक लगाने के बाद भी किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं। किसान लगातार पराली को आग के हवाले कर रहे हैं, प्रशासन द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर सख्त कार्रवाई करते हुए 148 किसानों पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है, कृषि विभाग के हरसेक पोर्टल के अनुसार अब तक फतेहाबाद में 600 के लगभग किसान पराली को आग लगा चुके है। जिससे जिले का प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

वीरवार को फतेहाबाद में एक्यूआई रेट 325 के खतरनाक स्तर पर पहुंच गया, वहीं पराली जलाने वाले किसानों पर प्रशासनिक कार्रवाई जारी है,कृषि विभाग के उपनिदेशक बलवंत सहारण ने बताया कि फतेहाबाद में धान की पराली जलाने को लेकर प्रशासन की और से पहले ही धारा 144 लागू कर रखी है, बावजूद इसके किसान लगातार पराली को आग लगा रहे थे, जिससे पर्यावरण प्रदूषण बढ़ रहा था,पराली जलाने वाले किसानों के खिलाफ धारा 144 की उल्लंघना के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 188 के तहत केस दर्ज किया गया है,बलवंत सहारण ने बताया कि लगातार विभाग द्वारा पराली जलाने वाले किसानों पर निगरानी रखी जा रही है।