Bhai Dooj 2019 : देशभर में मनाया जा रहा है भाई दूज का त्योहार, यहां देखिए शुभ मुहूर्त

खबरें अभी तक। देशभर में आज भाई दूज का त्योहार मनाया जा रहा है। पंच पर्व दिवसीय दीपोत्सव के 5वें दिन मनाया जाने वाला यह त्योहार भाई बहन के प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। भाई दूज का यह त्योहार कार्तिक मास की द्वितीया को मनाया जाता है। भाईदूज पर बहनें भाई की लम्बी आयु की कामना करती हैं। धार्मिक मान्यता है कि यमराज ने भी इसी तिथि को अपनी बहन यमुना से नोत लिया था। इसलिए इस त्योहार के दिन भाइयों द्वारा बहनों को नोत लेने के बाद यथा संभव उपहार दिया जाता और बहनों के हाथों से भोजन ग्रहण किया जाता है। भाईदूज को यम द्वितीया भी कहा जाता है।

तो यहां देखिए भाई दूज का शुभ मुहूर्त, चौघड़िया और पूजन समय- 

द्वितीया तिथि मंगलवार सुबह 6: 13 बजे से बुधवार सुबह 3: 48 बजे तक

पूजन मुहूर्त मंगलवार दोपहर 1: 11 बजे से दोपहर 3: 25 बजे तक

भाई दूज शुभ चौघड़िया और पूजन समय

सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 5 मिनट तक लाभ चौघड़िया रहेगा। इस समय पूजन करना उत्तम रहेगा। इसके बाद 1 बजकर 30 मिनट तक अमृत चौघड़िया में भी त्योहार मनाया जा सकता है। अंतिम शुभ चौघड़िया 2 बजकर 50 मिनट से 4 बजकर 14 मिनट तक रहेगा।