मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की और दुष्यंत चौटाला ने उपमुख्यमंत्री पद की ली शपथ

ख़बरें अभी तक। चंडीगढ़: आज (27 अक्टूबर, 2019) राजभवन में मनोहर लाल खट्टर ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ  जजपा अध्यक्ष दुष्यंत चौटाला ने भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। बता दें कि 65 साल के मनोहर लाल खट्टर ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है।

वहीं 31 साल के दुष्यंत चौटाला ने पहली बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। हरियाणा के राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य ने दोनों को शपथ दिलाई। नई सरकार में भाजपा को जजपा और 7 निर्दलीय विधायकों ने समर्थन दिया है। मंत्रियों का शपथ ग्रहण दिवाली बाद होगा। बता दें कि दुष्यंत चौटाला के शपथ ग्रहण समारोह में दुष्यंत चौटाला के पिता भी शामिल हुए।