मालदीव में अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे है सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा

खबरें अभी तक। फिल्म लवयात्री से हिंदी सिनेमा में कदम रखने वाले बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा आज अपना जन्मदिन मना रहे है। जन्मदिन के इस खास अवसर पर आयुष शर्मा को शुभकामनांए मिल रही है। आयुष शर्मा आज 26 अक्टूबर को 29 साल के हो जाएंगे। इसी बीच आज आयुष शर्मा अपने परिवार संग समय बिताने के लिए विदेश रवाना हो चुके हैं।

आयुष शर्मा अपनी पत्नी अर्पिता खान और बेटे आहिल के साथ चार दिनों के लिए मालदीव गए है। आयुष मालदीव में ही अपना बर्थ-डे सेलिब्रेट करेंगे। बता दें कि बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा ने अपनी फिल्मी करियर की शुरूआत फिल्म लवयात्री से की थी। आयुष शर्मा का जन्म 26 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में हुआ था।