राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री की माता के निधन पर शोक व्यक्त किया

खबरें अभी तक। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय एवं मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री विपिन सिंह परमार की माता स्वर्णा देवी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। वह कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थीं और टांडा मेडिकल कॉलेज में आज उन्होंने अंतिम सांस ली।

राज्यपाल ने शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य मंत्री और परिवार के अन्य सदस्यों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।