हरियाणा विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम यहां देखें, कौन कहां से जीता

ख़बरें अभी तक। Haryana Vidhan Sabha Election Results 2019 Live Updates: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ गए है। वहीं ‘ख़बरें अभी तक’ पर देखे कि किसने कहां से जीत दर्ज की है।

गढ़ी सांपला किलोई से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश नांदल को हराया हैं। भूपेंद्र सिंह हुड्डा को 51,338 वोट मिले है और भाजपा प्रत्याशी सतीश नांदल को 17,563 वोट हासिल हुए है। हुड्डा ने नांदल को 33,775 वोटों से हराया है।

फिरोजपुर झिरका से कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने बीजेपी के नसीम अहमद को हराया हैं।मामन खान को 83424 वोट मिले जबकि बीजेपी के नसीम अहमद को 46710 वोट मिलें है। बता दें कि कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान ने 37014 वोटों से जीत दर्ज की है।

पानीपत शहरी से  बीजेपी प्रत्याशी प्रमोद कुमार ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने कांग्रेस के संजय अग्रवाल को हराया हैं।प्रमोद कुमार विज को 51192 वोट हासिल हुई है वहीं कांग्रेस के संजय अग्रवाल को 21980 वोट मिले। बता दें कि प्रमोद विज ने 29212 मतों से जीत दर्ज की है।

बाढड़ा से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने कांग्रेस के रणबीर सिंह महेंद्र को हराया हैं। नैना चौटाला ने 13, 404 वोटों से जीत दर्ज की है। नैना चौटाला ने करीब 20 हजार वोटों से जीत दर्ज की।

इसराना से कांग्रेस के बलबीर सिंह ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने बीजेपी के कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार को हराया हैं।  बलबीर सिंह को  61,300 वोट मिले है और कृष्ण लाल पंवार को 41,251 वोट मिले हैं।

अंबाला कैंट से अनिल विज ने जीत दर्ज की  हैं। इन्होंने आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा को हराया हैं। बता दें कि अनिल विज को 61, 834 वोट मिले है और चित्रा सरवारा 41,294 मिले।

कैथल सीट से बीजेपी प्रत्याशी लीलाराम गुज्जर जीते, गुज्जर ने कांग्रेस प्रत्याशी रणदीप सिंह सुरजेवाला को हराया। 567 वोटों से हारे सुरजेवाला

बादली विधानसभा सीट से कृषि मंत्री रहे ओम प्रकाश धनखड़ चुनाव हारें, उन्हें कांग्रेस के कुलदीप वत्स से करीब 13 हजार वोटों से शिकस्त दी है।

दादरी विधानसभा सीट पर निर्दलीय सोमबीर ने महिला पहलवान बीजेपी की बबिता फोगाट को हराया। बबिता को 24786 यानि 19.59 प्रतिशत वोट मिले हैं। सोमबीर पहले स्थान पर 14272 वोटों के अंतर के साथ हैं।

नरवाना से जेजेपी  प्रत्याशी रामनिवास सुरजाखेड़ा ने  जीत का परचम लहराया। रामनिवास ने अपने निकटतम बीजेपी  प्रत्याशी संतोष दनौदा को करीब 30692  वोटों से पछाड़ते हुए जीत हासिल की।

तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी जीतीं। कांग्रेस उम्मीदवार किरण चौधरी17 हजार 969 मतों से भाजपा उम्मीदवार शशीरंजन परमार को हराकर विजयी रही। किरण चौधरी को कुल 71 हजार 978 मत प्राप्त हुए। भाजपा के शशी रंजन परमार को 54 हजार 9 वोट मिले।

बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक विशंबर वाल्मिकी 10 हजार 895 मतों से कांग्रेस के रामकिशन फौजी को हराकर विजयी रहे। भाजपा के विशंबर वाल्मिकी को 52 हजार 387, कांग्रेस के रामकिशन फौजी को 41 हजार 492 वोट मिले।

लोहारू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार जेपी दलाल 17 हजार 677 मतो से कांग्रेस के सोमबीर सिंह को हराकर विजयी रहे। इसमें भाजपा उम्मीदवार जेपी दलाल को कुल 61 हजार 365 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे कांग्रेस के सोमबीर सिंह को 43 हजार 688 मत प्राप्त हुए।

भिवानी से भाजपा के विधायक रहे घनश्याम सर्राफ ने जेजेपी उम्मीदवार शिव शंकर भारद्वाज को 27 हजार 692 से हराकर तीसरी बार विजयी रहे। भाजपा उम्मीदवार को 60 हजार 909 वोट मिले तो वही जजपा उम्मीदवार को 33 हजार 217 मत प्राप्त हुए।

नारनौल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव ने अपने प्रतिद्वंदी जेजेपी प्रत्याशी कमलेश सैनी को 14715 मतों से हराया। भाजपा के प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव को 42732 मत मिले। जेजेपी से प्रत्याशी कमलेश सैनी को 28 हजार सत्रह मत मिले।

मुलाना विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वरुण चौधरी ने मारी बाज़ी, चौधरी ने बीजेपी प्रत्याशी राजबीर बराड़ा को 1733 वोटों के अन्तर से हराया। कांग्रेस प्रत्याशी1733 मतों से जीते।

पानीपत ग्रामीण से बीजेपी के महिपाल ढांडा जीते, महिपाल ढांडा ने 22,173 वोटों से जीत की दर्ज।

उचाना कलां से जजपा के प्रत्याशी दुष्यंत चौटाला ने जीत की दर्ज।

कालका से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रदीप चौधरी ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने बीजेपी प्रत्याशी लतिका शर्मा को हराया हैं।

बाढड़ा से जजपा प्रत्याशी नैना चौटाला ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने कांग्रेस के रणबीर सिंह महेंद्र को हराया हैं।

बरोदा से कांग्रेस के श्री कृष्ण हुड्डा ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने बीजेपी प्रत्याशी योगेश्वर दत्त को हराया हैं।

आदमपुर से कांग्रेस के कुलदीप बिश्नोई ने जीत दर्ज की हैं।। इन्होंने बीजेपी प्रत्याशी सोनाली फोगाट को हराया हैं।

टोहाना से जजपा प्रत्याशी देवेंद्र बबली ने जीत दर्ज की हैं। इन्होंने बीजेपी के सुभाष बराला को हराया हैं।

रेवाड़ी से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने जीत की दर्ज, चिरंजीव राव 2500 वोटों से जीते हैं।

लाडवा से कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह ने जीत की दर्ज। मेवा सिंह ने बीजेपी प्रत्याशी पवन सैनी को हराया।

नारनौंद से जजपा प्रत्याशी राजकुमार गौतम ने जीत की दर्ज जीते। गौतम ने भाजपा प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु को हराया।

गोहाना से कांग्रेस प्रत्याशी जगबीर मलिक ने जीत की दर्ज। मलिक ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राजकुमार सैनी को हराया।

बहादुरगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र सिंह जून जीते। 15626 वोटों से राजेंद्र जून ने भाजपा प्रत्याशी नरेश कौशिक को हराया।

पंचकूला से बीजेपी प्रत्याशी ज्ञान चंद गुप्ता ने जीत की दर्ज। गुप्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रमोहन बिश्नोई को हराया।

गन्नौर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी निर्मल रानी 10280 वोटों सी जीतीं। निर्मल रानी ने कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप शर्मा को हराया।

हरियाणा लोकहित पार्टी के उम्मीदवार गोपाल कांडा ने सिरसा सीट से जीत हासिल की।

करनाल से सीएम मनोहर लाल ने जीत की दर्ज।

पृथला से निर्दलीय प्रत्याशी नयनपाल यादव ने जीत की दर्ज।

हिसार से बीजेपी के कमल गुप्ता ने जीत दर्ज की।

नलवा से बीजेपी के रणवीर गंगवा जीते।

शाहबाद से जजपा के रामकरण काला जीते।

पूंडरी से निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर सिंह गोलन जीते।

समालखा से कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर जीते।

नारायणगढ़ से कांग्रेस प्रत्याशी शैली चौधरी जीतीं।

बड़खल से बीजेपी की सीमा त्रिखा जीतीं।

कलायत से बीजेपी की कमलेश ढांडा जीतीं।

ऐलनाबाद विधानसभा सीट से इनेलो प्रत्याशी अभय चौटाला जीते।

नांगल चौधरी से बीजेपी के अभय यादव जीते।

हांसी से बीजेपी के विनोद भ्याना जीते।

राई से बीजेपी के मोहन लाल जीते।

रानियां से निर्दलीय प्रत्याशी रणजीत सिंह जीते।

रतिया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार लक्ष्मण दास नापा जीतें।

कलानौर विधानसभा सीट से कांग्रेस की शकुंतला खटक जीतीं।

सोहना विधानसभा सीट से बीजेपी के संजय सिंह जीते।

हथीन विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रवीण डागर जीते।

अंबाला शहर से बीजेपी के असीम गोयल चुनाव जीते।

अंसध विधानसभा सीट से कांग्रेस के शमशेर सिंह जीते।