कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सर्वे पर दी अपनी प्रतिक्रिया, जानिए क्या बोले विज

ख़बरें अभी तक। हरियाणा विधानसभा चुनावों के बाद आए इंडिया टुडे /आईएनएक्स के सर्वे पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के निवर्तमान कैबिनेट मंत्री और अंबाला छावनी सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बहुत अच्छे एग्जिट पोल है यह भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में है।

विज ने कहा किसी एक का सर्वे हो सकता है। दिखाने वालों ने 83 सीटें भी दिखाई हैं। बहुत अच्छा नतीजा निकलेगा और भारतीय जनता पार्टी पूरी मेजोरिटी से सरकार बनाएगी। जेजेपी के किंग मेकर बनकर उभरने पर अनिल विज ने कहा कि ये सब सिंगल डिजिट पार्टियां रहेंगी ये किसी पोजीशन में नहीं रहेंगी।