हिमाचल प्रदेश के सीएम ने भी किया सावरकर को भारत रत्न की मांग का समर्थन

ख़बरें अभी तक। हिमाचल के मुख्य मंत्री ने भी किया सावकार को भारत रत्न की मांग का समर्थन। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा देश के लिए जीवम समर्पित करने वाले वीर सावकार को भारत रत्न मिले ये खुशी एवं सम्मान की बात।

संघ के नेताओं और महाराष्ट्र भजापा की सरकार ने सत्ता में दोबारा आने पर सावरकर को भारत रत्न दिलाने को अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया है शमिल। सावरकर को भारत रत्न देने की मांग पर देश में शुरू हो गयी है नई सियाशी बहस। भजापा और संघ के नेताओं के साथ कांग्रेस के नेता भी सावरकर को भारत रत्न देने की मांग का कर रहे समर्थन।

महाराष्ट्र चुनाव के लिए भाजपा द्वारा जारी किए गए घोषणापत्र में सत्ता में दोबारा आने पर वीर सावरकर को भारत रत्न देने की मांग के साथ ही इस पर अब सियासत शुरू हो गयी है। महाराष्ट्र भाजपा के घोषणा पत्र में इस मांग के साथ ही इसका समर्थन और विरोध देश मे नया विवाद बन गया है।

इस बीच हिमाचल ले मुख्य मंत्री जयराम ठाकुर ने भी सावरकर को भारत रत्न जैसे सम्मान से नवाज़े जाने की मांग का समर्थन किया। सीएम ने कहा कि देश के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले सावरकर को भारत मिलने पर खुशी होंगी।

जयराम ठाकुर, मुख्य मंत्री हिमाचल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने भी सावरकर को भारत रत्न दिए जाने का समर्थन किया है। सिंघवी ने ट्वीट कर इसका समर्थन किया है। हालांकि सिंघवी ने साफ किया है कि वो सावरकर की विचारधारा से इत्तफाक नहीं रखते लेकिन देश के लिए उनके योगदान को नजरंदाज नही किया जा सकता।