भारत में रहकर भी अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर सकते ये बॉलीवुड स्टार, जानिए क्यों

खबरें अभी तक। देश में प्रत्येक नागरिक को मतदान करने का अधिकार होता है। चाहे विधानसभा चुनाव हो या फिर लोकसभा चुनाव, मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करते है। लेकिन कुछ आम लोगों के साथ- साथ कुछ बॉलीवुड स्टार भी ऐसे है जो भारत में रहते हुए भी यहां पर अपने मत का इस्तेमाल नहीं कर सकते। इसमें सबसे पहला नाम आता है, बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार का।यह बहुत कम लोग जानते होगें कि अक्षय कुमार को भारत में वोट देने का अधिकार नहीं है। क्योकिं अक्षय कुमार के पास कनाडा की नागरिकता है और उनका पासपोर्ट भी कनाडा से पंजीकृत है। अक्षय को कनाडा की नागरिकता सम्मान के तौर पर मिली हुई है। उन्हें कनाडा की ‘यूनिवर्सिटी ऑफ विंडसर’ से ऑनरेरी डॉक्टरेट लॉ की डिग्री मिली हुई है। इसके बाद उन्हें कनाडा की ऑनरेरी सिटीजनशिप भी दी गई। ऐसे में अक्षय कुमार का नाम भारत की वोटिंग लिस्ट से गायब है।दूसरे नंबर पर आती है मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट। आलिया के पास भी भारत की नागरिकता नहीं है। आलिया की मां सोनी राजदान बर्मिंघम से हैं और उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। यही कारण है कि आलिया भारत में रहते हुए भी अपने वोट का इस्तेमाल नहीं कर सकती। इसी तरह अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस भी भारत में अपने मत का प्रयोग नहीं कर सकती। उनके पास श्रीलंका की नागरिकता है।