चरखी दादरी जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में 471 बूथों पर होगा मतदान

ख़बरें अभी तक। चरखी दादरी: शांति एवं निष्पक्ष मतदान के लिए इस बार चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रशासन सख्ती के मूढ में है। मतदान के लिए दादरी जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों में 471 मतदान केन्द्रों पर 21 अक्टूबर को मतदान किया जाएगा। दादरी जिल की दो विधानसभा सीटों पर 3 लाख 81 हजार 862 मतदाता वोट डालेंगे। जिसमें से दादरी विधानसभा में 1 लाख 93 हजार 899 और बाढड़ा विधानसभा में 1 लाख 87 हजार 862 मतदाता हैं। जिला में सर्विस वोटरों की संख्या 8137 है, जिनमें 217 महिला व 7920 पुरूष हैं।

डीसी व जिला निर्वाचन अधिकारी धर्मवीर सिंह की अध्यक्षता में दादरी के जनता कालेज परिसर में विधानसभा चुनाव को लेकर जिले के दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए पोलिंग पार्टियों को ईवीएम मशीन व वीवीपैट बांटे और उचित दिशा निर्देश जारी किए। जिला के कुल 381761 मतदाताओं में से 205825 पुरूष व 175936 महिला मतदाता हैं। बाढड़ा विधानसभा में सर्विस वोटरों की संख्या 4069 व दादरी विधानसभा में 4068 सर्विस मतदाता हैं।

जिला के दोनों विधानसभा क्षेत्रों में 306 स्थानों पर भवनों में कुल 471 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। बाढड़ा विधानसभा क्षेत्र में 167 स्थानों पर 239 मतदान केन्द्र और 139 स्थानों भवनों में 232 मतदान केन्द्र दादरी विधानसभा क्षेत्र में बनाए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिला के सभी मतदाताओं को अपील की है कि प्रत्येक मतदाता अपना वोट जरूर डालें और भारत के लोकतंत्र को मजबूत करें।