इनेलो के उम्मीदवार नफे सिंह राठी ने किया शक्ति प्रदर्शन

खबरें अभी तक। बहादुरगढ़ विधानसभा से इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार नफे सिंह राठी ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन आज शक्ति प्रदर्शन किया। शहर के लाइनपार क्षेत्र से भारी वाहनों के काफिले के साथ हजारों लोग नफे सिंह राठी के साथ प्रचार के लिए निकले। बामंडोली गांव होते हुए नफे सिंह का काफिला विधानसभा के हर गांव से निकला। जंहा ग्रामीणों ने हाथ हिलाकर और नफे सिंह के समर्थन में नारे लगाकर राठी का स्वागत किया। नफे सिंह राठी भी लोगों की भारी भीड़ के समर्थन में आए देखकर काफी उत्साहित हो गए।

नफे सिंह ने कहा कि लोगों का समर्थन उनके साथ है। कांग्रेस और भाजपा के उम्मीदवारों की जमानत जब्त कराने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि हर गांव,कालोनी और हर समाज और हर वर्ग का समर्थन उनके साथ हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पांच साल में लोगों को साफ पीने का पानी नहीं दे पाई और ना ही खेतो के लिए पानी उपलब्ध करवा पाई। उन्होंने कहा कि आज भी गांव के जोहड़ खाली पड़े है। नफे सिंह ने कहा कि भाजपा विधायक  नरेश कौशिक ने भरष्टाचार में रिकॉर्ड बनाया है।

बेरोजगार युवकों को रोजगार नहीं दिया गया। उन्होंने कहा कि बहादुरगढ़ में कांग्रेस और भाजपा विधायक का नगर परिषद में गठबंधन है और वो मिलकर जनता के धन को डकारने में लगे हुए हैं। नफे सिंह राठी ने कहा कि अब लोग कांग्रेस और भाजपा के भृष्टाचरी गठबंधन से तंग आ चुके है और मिलकर चश्मे का बटन दबाकर उन्हें विजयी बनाने का काम करेंगे।