सोनिया गांधी कांग्रेस की हार से डरी, हरियाणा में आने से किया इनकार- संबित पात्रा

ख़बरें अभी तक: संबित पात्रा ने आज रोहतक में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि गढ़ी सांपला किलोई की सीट से भूपेंद्र सिंह हुड्डा की हार निश्चित है। सिर्फ यह देखना है कि भाजपा के प्रत्याशी सतीश नांदल कितने मार्जिन से जीतते हैं। उन्होंने सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि सोनिया गांधी को पता चल गया है कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी बुरी तरह से हार रही है, इसलिए उन्होंने हरियाणा में आने से इंकार कर दिया और राहुल गांधी को बलि का बकरा बनाया गया है। क्योंकि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं वहां कांग्रेस की बुरी तरीके से हार होती है। उन्होंने कहा कि सोनिया की कांग्रेस टीम ने राहुल की कांग्रेस टीम को खत्म कर दिया है। मां बेटे के बीच आपसी तालमेल बिगड़ चुका है, क्योंकि प्रियंका गांधी को राजनीति में लाना है।

पात्रा बोले कि भारतीय जनता पार्टी ने हरियाणा से परिवारवाद की राजनीति को खत्म किया है। अब भूपेंद्र सिंह हुड्डा का परिवारवाद भी अपने अंतिम चरण पर है, स्थिति यह बनी हुई है कि कांग्रेस का कोई भी नेता हरियाणा में चुनाव प्रचार करने को तैयार नहीं है। वहीं उन्होंने चौटाला परिवार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दादा पोते से लड़ रहा है और चाचा भतीजे से। संबित ने कहा कि हरियाणा में मनोहर सरकार ने बिना किसी भेदभाव के हर क्षेत्र का विकास किया है। रोजगार के मामले में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती गई है और भाजपा के राज में ना कोई पर्ची है और ना कोई खर्चा। साथ ही वे बोले कि मनोहर लाल खट्टर ने इन 5 सालों में हरियाणा को घोटालों से बाहर निकाला है।