नाहन: देवनी ग्राम पंचायत की महिला उपप्रधान के साथ मारपीट, 5 पर केस दर्ज

ख़बरें अभी तक। विकास खंड नाहन की ग्राम पंचायत देवनी में कुछ लोगों ने ऐसी दबंगई दिखाई कि अपनी पंचायत की महिला उपप्रधान के साथ जमकर मारपीट कर डाली। महिला उपप्रधान की शिकायत पर कालाअंब पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मामला कालाअंब पुलिस थाना के तहत देवनी क्षेत्र का है। यहां महिला उपप्रधान के साथ उसके ही पड़ोसियों ने जमकर मारपीट की। पीड़िता को घर से बाहर खिंचकर जमीन पर गिराकर मारपीट की गई। इसके बाद कालाअंब पुलिस ने महिलाओं सहित 5 के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल उपप्रधान का मेडिकल करवा उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

पुलिस के अनुसार ग्राम पंचायत देवनी की उपप्रधान शबनम के साथ किसी पुराने विवाद के चलते उसके पड़ोसियों ने बुरी तरह से मारपीट की। इसके बाद महिला उपप्रधान बुरी तरह से घायल हो गई, जिसे मेडिकल कालेज नाहन में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।