बाजारों में बढ़ी करवा चौथ की रौनक, सड़क की पटरियाें तक सजी दुकानें

खबरें अभी तक।  करवा चौथ का त्यौहार नजदीक आते ही बाजारों की रौनक लौट आयी है और दुकानदारों के चेहरे गदगद हो उठे। करवा चौथ की के लिए बाजारों में महिलाएं  खरीदारी करती हुई  नजर आ रही हैं। कुछ महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर तो कुछ महिलाएं  नए वस्त्र खरीद कर करवा चौथ मनाने की तैयारी कर रही है। इस बार दुकानदारों का भी कहना है कि पिछले समय की भांति इस बार बाजारों में ज्यादा चहल-पहल दिखाई दे रही है।

बता दें कि करवा चौथ एक प्रमुख त्योहार है। यह कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। यह पर्व सौभाग्यवती (सुहागिन) स्त्रियाँ मनाती हैं। यह व्रत सुबह सूर्योदय से पहले करीब 4 बजे के बाद शुरू होकर रात में चंद्रमा दर्शन के बाद संपूर्ण होता है। करवा चौथ के त्योहार को पर सुहागन स्त्रियां अपने पति की आयु,  स्वास्थ्य व सौभाग्य की कामना करती हैं। यह व्रत 12 वर्ष तक अथवा 16 वर्ष तक लगातार हर वर्ष किया जाता है। अवधि पूरी होने के पश्चात इस व्रत का उद्यापन (उपसंहार) किया जाता है।