भाजपा प्रत्याशी शशि रंजन परमार ने कई गांवों में चलाया जनसंपर्क अभियान

ख़बरें अभी तक। तोशाम से भाजपा प्रत्याशी शशि रंजन परमार ने आज क्षेत्र के कई गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्हें लोगों का भारी समर्थन मिला। निगाना, सिमली, दूल्हेड़ी आदि गांव में लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मुख्यमंत्री की रैली से भाजपा की जीत पक्की हो गई है। उन्होंने कहा कि जनता दिखावे की राजनीति से तंग आ चुकी है। अब विकास पर बल दिया जा रहा है। भाजपा ने प्रदेश में चारों तरफ विकास किया है। और ईमानदारी से प्रशासन चलाएं है।