77 साल के हुए बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन, करण जौहर ने कुछ इस अंदाज में दी बधाई

खबरें अभी तक। बॉलीवुड के शंहशाह अमिताभ बच्चन आज अपना 77वां जन्मदिन मना रहे है। इस अवसर पर मुम्बई के जुहू स्थित बिग बी के बंगले जलसा के बाहर विभिन्न जगहों से उनसे मिलने आये लोगों की भीड़ का उत्साह देखते ही बन रहा था। 77वें जन्मदिन के अवसर पर अमिताभ बच्चन को हर तरफ से शुभकामनांए दी जा रही है।

इसी बीच बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करण जौहर ने भी अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अमिताभ बच्चन की एक फोटो साझा करते हुए उन्हें जन्म दिन की बधाई दी। बता दें कि अमिताभ बच्चन बॉलीवुड के सबसे लोकप्रिय अभिनेता हैं। 11 अक्टूबर 1942 को प्रयागराज (इलाहबाद) में जन्मे बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के सुपुत्र हैं।

1970  के दशक के दौरान उन्होंने बड़ी लोकप्रियता प्राप्त की और तब से भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे प्रमुख व्यक्तित्व बन गए हैं। अमिताभ ने अपने करियर में अनेक पुरस्कार जीते हैं, जिनमें दादासाहेब फाल्के पुरस्कार, तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बारह फिल्मफियर पुरस्कार सम्मिलित हैं। उनके नाम सर्वाधिक सर्वश्रेष्ठ अभिनेता फ़िल्मफेयर अवार्ड का रिकार्ड है।