कांग्रेस की प्रदेश अध्य्क्ष कुमारी सैलजा ने इनेलो पर बोला हमला, जानिए क्या कहा

ख़बरें अभी तक। सिरसा: कांग्रेस की प्रदेश अध्य्क्ष कुमारी सैलजा ने इनेलो पर हमला बोलते हुए कहा कि सिरसा में इनेलो का कोई गढ़ नहीं है। इनेलो का गढ़ ढह चुका है, इनके पास उम्मीदवार नहीं है, सिरसा कांग्रेस का गढ़ रहा है और आगे भी रहेगा। कांग्रेस पार्टी सिरसा जिले में बड़ी मजबूती से चुनाव लड़ेगी और सिरसा की पांचों सीटें कांग्रेस जीतेंगे। उन्होंने भाजपा के 75 पार के नारे को खोखला बताते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

सैलजा आज देर शाम सिरसा के कांग्रेस भवन में कांग्रेस उम्मीदवार होशियारी लाल शर्मा के पक्ष में वोटों की अपील करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रही थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्य्क्ष अशोक तंवर, पूर्व मंत्री संपत सिंह, पूर्व मंत्री एस चौधरी के पार्टी छोड़ने से कोई नुकसान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि टिकट के चयन में 90 हलकों से 1200 लोगों के आवेदन आये थे पार्टी को बहुत बातें सोच समझ कर टिकटों का वितरण करना था।

इसमें से काफी लोगों को टिकट नहीं गई, लेकिन उन्हें कभी पार्टी ने नजरअंदाज नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने नए और अनुभवी चेहरो को देखते हुए एक नया मिश्रण बनाया गया है, लेकिन उन नेताओं को विरोध नहीं करना चाहिए था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी अपने मौजूदा मंत्रियों के टिकट काटे है। जिसके चलते भाजपा अपनी विफलता को दिखा रही है। उन्होंने सीएम मनोहर लाल खट्टर पर हमला बोलते हुए कहा कि मनोहर लाल को 5 साल पहले कोई नहीं जानता था।

सीएम मनोहर लाल ने 2014 से पहले किसी वर्ग के मुद्दे नहीं उठाए। जनता के बीच नहीं गए और उन्होंने किसी राजनीतिक गतिविधियों में भाग नहीं लिया। उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर वर्ग सरकार से परेशान है और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा में नशे का बोलबाला है, नशे के कारण हमारी युवा पीढ़ी खत्म हो रही है, रोजगार नहीं है, हमारी सरकार बनने के बाद नशे को नष्ट करेंगे युवा पीढ़ी नशा माफिया को खत्म करेंगे और युवा पीढ़ी को बचाएंगे।

उन्होंने भाजपा और अशोक तंवर ने राहुल गांधी गुट के नेताओं को पार्टी हाई कमान द्वारा नजरअंदाज करने के सवाल पर पलटवार करते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। परिवर्तन एक हिस्सा है और भाजपा अपने गिरेबान में झांककर देखे अपने परिवार में जंग छिड़ी हुई है कैसे उन्होंने कुछ लोगों की टिकटें काटी। उन्होंने कहा कि बदलाव हमेशा वक़्त के हिसाब से आता है आज वे प्रदेश अध्य्क्ष है कल कोई था और आगे कोई और होगा।

उन्होंने नशे को खत्म करने के सवाल पर कहा कि उनकी सरकार बनने के बाद स्पेशल टास्क फॉर्स बनाएंगे। उन्होंने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खट्टर सरकार इस मुद्दे पर आंखें मुंद कर क्यों बैठी है। उन्होंने कांग्रेस को अलविदा कहने वाले नेताओं को नसीहत दी है कि पार्टी हमेशा किसी व्यक्ति विशेष से बड़ी होती है। हमें किसी बात को लेकर समझौता करना चाहिए अगर पार्टी ने उनको पद दिया तो पार्टी ठीक है। अगर पद नहीं मिला तो पार्टी गलत है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रचारकों का मुकाबला करने के लिए उनके स्टार प्रचारक हरियाणा में आएंगे। जिसमे सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस शाषित प्रदेश के मुख्यमंत्री भी प्रचार करेंगे।