20 फरवरी को हड़ताल के दौरान चक्का जाम

खबरें अभी तक। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी 20 फरवरी को हड़ताल के दौरान चक्का जाम करेंगे। इस हड़ताल की घोषणा पहले ही हो चुकी है।  जिसमें रोडवेज कर्मचारी भी बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे।

रोहतक में हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन की बैठक हुई जिसमें आगे की रणनीति बनाई गई। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धनखड़ ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों के साथ वादाखिलाफी की है। सरकार ने उनकी मांगे पूरी नहीं की है। साथ ही उन्होंने बजट को कर्मचारी विरोधी बताया