दो दिन हरियाणा में गरजेंगे सीएम योगी, बीजेपी प्रत्याशियों के लिए करेंगे चुनाव प्रचार

ख़बरें अभी तक। हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के प्रचार के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्टार प्रचारक के तौर पर 11 अक्टूबर को हरियाणा में दस्तक देंगे। योगी एक ही दिन में 4 रैलियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनवाएंगे और भाजपा के लिए वोट की अपील करेंगे।

ये रहेंगे कार्यक्रम 

कार्यक्रम के अनुसार योगी आदित्यनाथ 11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कालका पहुंचेंगे। इसके बाद 12.35 बजे नारायणगढ़, 1.50 बजे जुलाना और 3.30 बजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

12 अक्टूबर को भी सुबह करीब 10.45 बजे हरियाणा पहुंचेंगे और 4.30 बजे तक गरजेंगे। योगी हिसार के आदमपुर, भिवानी के बवानी खेड़ा, बादली और झज्जर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। बता दें कि योगी आदित्यनाथ हरियाणा भाजपा के स्टार प्रचारकों में शामिल हैं। सभी भाजपा शासित प्रदेशो के मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्रियों और अन्य बड़े नेताओं की जनसभाएं भी प्रदेश में होनी हैं। जो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगेंगे।