महाराष्ट्र के राज्यपाल बनने के बाद भगत सिंह कोश्यारी पहली बार पहुंचे हरिद्वार

ख़बरें अभी तक: हरिद्वार पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि पूजा अर्चना और साधु संतों से भेंट करके उन्होंने कामना की है कि महाराष्ट्र के राज्यपाल के रूप में जो जिम्मेदारी उन्हें मिली है उस पर खरा उतर सके। साथ ही कहा कि चूंकि वो उत्तराखंड की पृष्ठभूमि से जुड़े है इसलिए यहां की उन्नति और प्रगति के विकास के लिए भी काम करते रहेंगे और दोनों राज्यों के विकास के लिए परस्पर संबंध बनाने पर विशेष जोर देंगे।

वहीं जगतगुरु शंकराचार्य राजराजेश्वरानन्द महाराज ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी महाराष्ट्र के राज्यपाल बने है। महाराष्ट्र की उन्नति और प्रगति की कामना के लिए उन्होंने आर्शीवाद  मांगा है। भगत सिंह कोशियारी शुरू से ही संतो के सानिध्य में रहते है और यहां संतो से मुलाकात करने आते रहते हैं।