जनता के साथ और विश्वास से पूरा होगा 75 पार का नारा: नरेंद्र तोमर

ख़बरें अभी तक। कलायत में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि हरियाणा विधानसभा चुनाव में 75 पार के नारे को हकीकत में बदलने के लिए हर वर्ग पार्टी नीतियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है। भाजपा ने देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अगुवाई विकास एंव कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से आगे बढाया है।

तोमर कलायत विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार कमलेश ढांडा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने उम्मीदवार के नामांकन की प्रक्रिया को जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर के साथ पूर्ण करवाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हरियाणा की राजनीतिक संस्क्रति को बदला है। पारदर्शिता से विकास और कल्याण के कार्य हो रहे हैं। योग्यता के आधार पर बेरोजगारों को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। जबकि पूर्ववर्ति सरकारों में हर कार्य के लिए लोगों से नजराना मांगा जाता था।

तोमर ने कहा कि चुनाव में केवल मात्र भाजपा की लहर चल रही है।टिकट न मिलने से जो रूठे हैं वे भाजपा की जीत के लिए उम्मीदवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहे है। हर तरह की गलतफहमी दूर हो चुकी है। भाजपा कार्यकर्ताओं की इस प्रकार की एकजुटता से विरोधी दलों में बेचैनी है। हर कोई जानता है कि भाजपा देश दुनिया मे सबसे मजबूत दल है। इस मजबूती के कारण देश की वव्यस्था मजबूत होती जा रही है। हरियाणा में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी और आम जन का सपना साकार होगा।