हिमाचल प्रदेश: पालमपुर के परौर में दो बसें हुई दुर्घटनाग्रस्‍त

ख़बरें अभी तक। हिमाचल प्रदेश: कांगड़ा जिले में दो बसें हादसे का शिकार हो गई है। दोनों हादसे पालमपुर के परौर में हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पहला हादसा सुबह पांच बजे हिमाचल पथ परिवहन निगम की डिलक्स बस का हुआ है। इस में गिनी-चुनी सवारियां होने के कारण बड़ा हादसा टल गया।

वहीं दूसरा बस हादसा सुबह छह बजे हुआ। यहां बारातियों से भरी निजी बस हादसे का शिकार हो गई और सड़क से करीब 10 फ़ीट नीचे जाककर बस चीड़ के पेड़ से अटक गई। बरातियों से भरी बस पालमपुर से अमृतसर जा रही थी। इस हादसे में 25 से 30 बाराती सवार थे। सभी बारातियों को टांडा मेडिकल कॉलेज और पालमपुर के अस्पताल में ले जाया गया है।मामलों की जांच पड़ताल की जा रही है।