एक्ट्रेस जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने पर प्रियंका चोपड़ा ने दिया ये बयान, जानिए

खबरें अभी तक। एक्ट्रेस जायरा वसीम के बॉलीवुड छोड़ने के फैसला तो सभी जानते ही है। उनके बॉलीवुड छोड़ने का फैसला बहस का मुद्दा तक बन गया था। इस पर हर तरफ से तमाम तरह की प्रतिक्रिया दी गई थी। अब उनकी को-स्टार प्रियंका चोपड़ा ने जायरा के इंडस्ट्री छोड़ने के फैसले पर अपनी राय देते हुए काफी कुछ कहा है।

जी हां, आपको बता दें कि एक इंटरव्यू में प्रियंका चोपड़ा ने कहा- ‘ये जायरा की पर्सनल च्वॉइस थी। हम कौन होते हैं ये डिसाइड करने वाले कि किसी व्यक्ति को क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए। वो एक बेहतरीन अदाकारा हैं। उन्होंने शानदार परफॉर्मेंसेंस दी हैं। हम हमेशा उनके अच्छे की कामना करते हैं।’

जब प्रियंका से पूछा गया कि जायरा के इंडस्ट्री छोड़ने के निर्णय के बाद क्या उनकी जायरा से बातचीत हुई? इस सवाल पर प्रियंका ने कहा- ‘हमारी कई बार बात हुई है, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री और काम को लेकर कभी बात नहीं हुई। इससे मेरा कोई वास्ता नहीं है।’