दादा साहब फाल्के अवॉर्ड की घोषणा पर अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर कही ये बात

खबरें अभी तक। भारतीय सिनेमा के बादशाह  महानायक अमिताभ बच्चन लंबे समय से ही अपने अभिनय से फैंस का दिल जीतते आए हैं। महानायक इखलौते ऐसे अभिनेता है जिनके की हर उम्र के फैंस है। चाहे वो यूथ हो ओल्ड हो हर जनरेशन उनकी कायल है। अब अमिताभ को भारतीय सिनेमा में उनके द्वारा दमदार अभिनय करने और उनके योगदान के लिए उन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। जी हां, सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को साल 2018 का दादा साहब फाल्के सम्मान के लिए चुनावित किया गया है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर  ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर लोगों को दी है। जावड़ेकर ने इस सम्मान को लेकर बिग बी को बधाई भी दी है। इस सम्मान के लिए अमिताभ ने लोगों का सोशल मीडिया पर आभार जताया। उन्होंने लिखा, मेरे पास शब्द नहीं हैं। कृतज्ञ हूं मैं , परिपूर्ण , आभार और धन्यवाद … मैं केवल एक विनयपूर्ण , विनम्र अमिताभ बच्चन हूं।

आपको बता दें कि जैसे ही अमिताभ को दादा साहब फाल्के अवॉर्ड देने की घोषणा हुई वैसी सोशल मीडिया पर बॉलीवुड-राजनीतिक हस्तियों से लेकर आम जनता उन्हें बधाई देते अपनी खुशी जाहिर की है।

सात ही आपको बता दें कि अमिताभ बच्चन आखिरी बार बदला फिल्म में दिखाई दिए थे। उन्हें अग्निपथ, ब्लैक, पा और पीकू सहित 4 नैशनल अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं। जानकारी के लिए बता दें कि उन्होंने 1969 में सात हिंदुस्तानी फिल्म से अपना ऐक्टिंग डेब्यू किया था। उन्हें 2015 में देश का दूसरा सबसे सम्मानित अवॉर्ड पद्म विभूषण भी मिल चुका है।