विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी, अब कांग्रेस ने भी संभाला मोर्चा

ख़बरें अभी तक: विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते छात्र कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्रों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए अब कांग्रेस ने मोर्चा संभाल लिया है। इसी कड़ी के तहत पिछले कुछ दिनों से कांग्रेस समर्थिक एनएसयूआई हाल ही में फर्स्ट ईयर में फेल हुए छात्रों को सेकेंड ईयर में बिठाने के लिए संघर्ष छेड़े हुए है। इसी कड़ी के तहत प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव चेतन चंबियाल ने भी  देहरी काॅलेज जाकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं व फेल हुए छात्र-छात्राओं के साथ बैठक कर समस्याएं सुनी।  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव चेतन चम्बियाल ने बताया कि इस बार  विवि ने फर्स्ट ईयर के छात्र-छात्राओं के साथ अन्याय किया है।

एक तो पहले ही परिणाम काफी देरी से घोषित किया ऊपर से इतना खराब निकाला कि बच्चों का पढ़ाई पर से विश्वास ही उठाकर रख दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार व विवि प्रशासन को फेल हुए छात्रों को सप्ली देते हुए फिर से  परीक्षा देने का अधिकार देने की बात कही हैं। उन्होने कहा  कि कांग्रेस बच्चों के साथ हो रहे अन्याय को कभी बर्दास्त नहीं करेगी। इसलिए सरकार व विवि प्रशासन बच्चों को सेकेंड ईयर में पढ़ाई करने के साथ -साथ सप्ली के इग्जाम देने का मौका दें। इससे पूर्व एनएसयूआई व फर्स्ट ईयर के फेल हुए छात्रों ने परिणाम देरी से व खराब निकाले जाने पर विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।