कुल्लू में नाबालिक ने 14 साल की युवती के साथ किया दुष्कर्म

ख़बरें अभी तक: जिला कुल्लू में एक 17 वर्षीय युवक ने 14 साल की नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। बता दें कि लड़की के परिजनों ने महिला पुलिस थाने में इस संबंध में शिकायत दर्ज करवाई है। महिला थाना पुलिस टीम ने लड़की का मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कि दोनों ही नाबालिग हैं। पुलिस ने धारा 376 सेक्शन 4 और 6 पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। बताया जा रहा है नाबालिग लड़के ने किशोरी के घर जाकर दुष्‍कर्म किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।