पंजाब: बदमाशों ने पति पत्नी की पिटाई कर महिला के फाड़े कपड़े

खबरें अभी तक। पंजाब के मोगा जिले में एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक दंपत्ति को युवक को बदमाशों से बचाना मंहगा पड़ा है। बता दें कि बीते दिन मोगा में बदमाशों द्वारा महिला के कपड़े फाड़ कर उसका वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। इन बदमाशों ने पहले तो महिला के पति को पीटा, लेकिन जब उनका मन नहीं भरा तो महिला के कपड़े फाड़ कर उसकी भी पिटाई कर दी। जब इस भी बदमाशों का मन नहीं भरा तो उन्होंने महिला के कपड़े फाड दिए और उसका वीडियो बना लिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही पीड़ित महिला के घर पास कुछ लड़कों की लड़ाई हुई थी जिसमें एक लड़का भाग उसके घर की तरफ भाग आया था। आरोपी युवकों ने पीड़िता महिला के घर आकर उस युवक को बाहर निकलने को कहने लगे। पीड़ित महिला ने उन युवकों को कहा कि उनके घर कोई लड़का नहीं, जिसके चलते उसकी आरोपी युवकों के साथ उसकी बहस हो गई थी। अगले दिन जब पीड़िता अपने पति के साथ बाजार गई तो दबंगों ने उसके पति पत्नि को पीटा और महिला के कपड़े फाड दिए और उसका वीडियो बना लिया।

वहीं पीड़िता महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। वहीं इस मामले में पुलिस ने पीड़ित महिला के बयानों के आधार पर आऱोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी गई है और सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।