पैसे लेकर नौकरी लगवाने का झांसा देती थी यह भाजपा नेत्री, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिना पर्ची,बिना खर्ची के नौकरियों का दावा करने का लाख दावा करते हो लेकर हरियाणा की एक नेत्री ने ही इसे ताक पर रख दिया है. नेत्री हरियाणा के परिवहन मंत्री के नाम पर ठगी करने के आरोप में भाजपा नेत्री पूनम मान बूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूनम मान ने खुद रोहतक कोर्ट में सरेंडर किया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया।

कल सेशन जज ने पूनम मान की अंतरिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था। पूनम के एक साथी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था जिसके बाद उसने आज कोर्ट में खुद को सरेंडर कर दिया। पुलिस ने चंचल नांदल नाम के व्यक्ति से दो लाख रूपए बरामद किए। कहा जा रहा है कि ये दोनों मिलकर लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगी करते है।