हरियाणा में भाजपा के कुछ विधायक पार्टी से नाराज

खबरें अभी तक। हरियाणा में भाजपा के कुछ विधायक पार्टी से नाराज चल रहे है। सांसद राजकुमार सैनी ने तो साफ तौर पर नई पार्टी के गठन का ऐलान कर दिया है। अमित शाह के हरियाणा दौरे से पहले सीएम खट्टर ने इन मंत्रियों और विधायकों की नाराजगी दूर करने की कोशिशें शुरू कर दी है।

शाह केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के गृह जिले और इनेलो के गढ़ जींद से पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे। पार्टी अध्यक्ष के सामने सब कुछ ठीक दिखे इसके लिए पार्टी ने विधायकों और मंत्रियों को साधने की रणनीति बनाई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल आज पार्टी विधायकों और मंत्रियों के साथ सूरजकुंड में लंच करेंगे।

भाजपा प्रभारी डॉ. अनिल जैन, प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला और संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट की मौजूदगी में होने वाली इस लंच डिप्लोमेसी के गवाह पार्टी पदाधिकारी भी बनेंगे। हरियाणा भाजपा के तमाम पदाधिकारियों और कार्यसमिति के सदस्यों के अलावा जिलाध्यक्षों को भी लंच पर बुलाया गया है।