जन संपर्क अभियान के तहत रोहतक के सिटी पार्क पहुंचे सुभाष बराला

ख़बरें अभी तक। हरियाणा के विधानसभा चुनाव में बीजेपी द्वारा 75 पार के लक्ष्य को हासिल करने के लिए 11 सितंबर से 15 सितंबर तक जन संपर्क अभियान चलाया हुआ है। आज इसी जन संपर्क अभियान के तहत बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रोहतक के सिटी पार्क में बीजेपी को आशीर्वाद के लिए आम लोगों से संपर्क किया। बराला के साथ राज्य सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर भी साथ थे। पूरे प्रदेश में बीजेपी के सभी नेता,सांसद, मंत्री जन संपर्क अभियान के जरिये लोगों से संपर्क में लगे हुए है।

प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि बीजेपी का विधानसभा चुनाव 2019 को देखते हुए टिकटों की घोषणा होने से पहले बीजेपी ने एक महा जन संपर्क अभियान चलाया हुआ है। बीजेपी के सभी कार्यकर्ता, नेता लोगों से संपर्क कर रहे है। मैंने दो दिन पहले अपने विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क अभियान किया था आज रोहतक में किया है। रोहतक में सुरेश भट्ट ने जन संपर्क अभियान की शुरुआत की थी।

पहले लोग छोटी छोटी समस्या नहीं बताते थे। इस जन संपर्क से लोग अपनी छोटी समस्या बताते है। जो लोगों के मनोहर लाल की सरकार ने पांच साल में विकास कार्य करवाये है उनसे लोगों की आशाएं जगी है और बीजेपी को आशीर्वाद देने की बात लोग कर रहे है। हमे लोगों से बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।