ऋषि कपूर के न्यूयार्क से लौटते ही आलिया पहुंंची रणवीर के घर, देखें तस्वीरें

खबरें अभी तक। ऋषि कपूर  कुछ दिनें पहले ही न्यूयॉर्क से अपने कैंसर की बीमारी का इलाज करवा कर मुंबई लौटे हैं। तो ऐसा तो हो ही नही सकता था कि आलिया भट्ट उनसे मिलने घर ना पहुंचे। जी हां, कहने का सीधा सा अर्थ ये हैं कि आलिया ऋषि कपूर  से मिलने उनके घर पहुंची। जी हां, आलिया रणबीर कपूर के घर के बाहर मीडिया द्वारा स्पॉट की गईं और उनकी फोटोज भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

करीब 1साल से ऋषि न्यूयॉर्क में मौजूद थे जहां उनका इलाज चल रहा था। ऐसे में जब वो घर वापिस आए है तो उनके परिवार में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। आलिया भी उनके इस खुशी के माहौल में परिवार का हिस्सा बनने उनके घर पहुंची।

आलिया और रणबीर के इश्क के चर्चे तो फिल्मीस्तान से लेकर उनके फैंस के बीच में होते रहते है। जैसा की आप सभी जानते ही है कि दोनों बीते काफी टाइम से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हां वो बात अलग है कि दोनों अक्सर मीडिया से अपने रिश्ते के बारें में कुछ भी कहने से बचते नजर आते रहते है। इअक्सर ही रणबीर और आलिया की शादी को लेकर भी खबरें चर्चा का विषय बनी रहती है।