लैंडर विक्रम के संपर्क साधने की मुहिम मे जुड़ा नासा, भेजा ‘हैलो’ का मैसेज

ख़बरें अभी तक।  इसरो लगातार चांद की सतह पर पड़े लैंडर विक्रम से दोबारा संपर्क साधने की कोशिश में जुटा है। अब इस मुहिम में दुनिया की सबसे बड़ी अंतरिक्ष एजेंसी नासा भी जुड गयी है। नासा ने चांद की सतह पर पड़े विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने के लिए उसे हैलो का संदेश भेजा है।

अपने गहरे अंतरिक्ष ग्राउंड स्टेशन नेटवर्क के जरिए नासा का जेट प्रोपल्सन लैबोरेटरी (जेपीएल) ने लैंडर के साथ संपर्क स्थापित करने के लिए विक्रम को एक रेडियो फ्रीक्वेंसी भेजी है। नासा के एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की।

गौरतलब हो कि सात सितंबर को हार्ड लैंडिंग के बाद इसरो लैंडर विक्रम से संपर्क टूट गया था। यदि विक्रम से इसरो का संपर्क स्थापित हो जाता है तो लैंडर और रोवर अपना काम शुरू कर देंगे और भारत के इस अंतरिक्ष अभियान 100 प्रतिशत सफलता मिल जाएगी। फिलहाल यह मिशन 95 प्रतिशत सफल है।