नगर निगम कर्मचारियों का रोष प्रदर्शन जारी, आचार संहिता के दौरान भी हड़ताल जारी रखने की कही बात

ख़बरें अभी तक।  हरियाणा नगर निगम कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन लगातार 27 अगस्त से जारी है। नगर निगम कर्मचारियों ने आज गेट मीटिंग का आयोजन किया। कर्मचारियों ने लघु सचिवालय के सामने फ्लाईओवर के नीचे जमकर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सरकार की तरफ से मिले पत्रों को जलाकर अपना रोष प्रकट किया।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष चंडालिया ने बताया कि वो बीती 8 सितंबर को करनाल में करीब 50 हजार कर्मचारी सीएम आवास पर पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हे सीएम से मिलने का आश्वासन मिला था, लेकिन न उनसे बातचीत की गई न मिलने का समय दिया गया। जिसके विरोध में आज कर्मचारियों ने गेट मीटिंग का आयोजन किया और अपना रोष प्रकट करने के लिए सरकार के खिलाफ नारे बाजी करते हुए सरकार की तरफ से मिले पत्रों को जलाया। अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठने की बात करते हुए उन्होने कहा कि अगर उनकी मांगें न मानी गई तो वो आचार संहिता के दौरान भी हड़ताल जारी रखेंगे।