प्रियंका गांधी गुपचुप तरीके से फिर पहुंची शिमला, छराबड़ा स्थ्ति अपने घर पर बिताया दिन

ख़बरें अभी तक । कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा वीरवार को गुपचुप तरीके से शिमला पहुंची है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार को प्रियंका ने छराबड़ा स्थ्ति अपने घर पर पूरा दिन बिताया. बतातें चले कि कुछ दिनों पहले भी प्रियंका व रोबर्ट वाड्रा शिमला पहुंचे थे. वहीं अब फिर से दोनों शिमला की हसीन वादियों में छराबड़ा पहुंच गए है. सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को रोबर्ट वाड्रा भी शिमला आए है . प्रियंका परिवार के साथ दो दिन और शिमला की हसीन वादियों में बिताएंगी. इसके बाद उनका नौ सितंबर को दिल्ली लौटने का कार्यक्रम है. प्रियंका शिमला से चंडीगढ़ सड़क मार्ग से रवाना होंगी. इसके बाद वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए हवाई मार्ग से जाएंगी.