मायावती ने ट्वीट कर की इसरो की प्रशंसा, बोली निराशा, हताशा व दुःखी होने की जरुरत नहीं

ख़बरें अभी तक। बसपा अध्यक्ष मायावती ने मिशन चन्द्रयान-2 के लिए इसरो वैज्ञानिकों की सहाहना की है। ट्वीट कर मायावती ने लिखा कि चांद पर कदम रखने के लिए चन्द्रयान-2 मिशन ने समस्त भारतीय जनमानस को रोमांचित किया है। इस सम्बंध में भारतीय वैज्ञानिकों खासकर ’इसरो’ के वैज्ञानिकों ने अबतक जो भी सफलता प्राप्त की है वह गर्व करने लायक है व उसकी सराहना की जानी चाहिए।

उन्होने आगे लिखा कि आगे बढ़ते रहने के लिए यह जरूरी है कि निराशा, हताशा व दुःखी कतई न हों और यह भी याद रहे कि ’गिरते हैं शहसवार मैदान-ए-जंग में, वह तिफ्ल (बच्चा) क्या गिरे जो घुटनों के बल चले’। वैज्ञानिकों को देशहित में काम करते रहने के लिए उनके हौंसले बढ़ाते रहने की जरूरत है।