9 सितंबर को मिश्र राजस्थान और 11 सितंबर को बंडारू दत्तात्रेय हिमाचल के राज्यपाल के रुप में लेंगे शपथ

ख़बरें अभी तक। हिमाचल के राज्यपाल कलराज मिश्र को राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है। इस मौके पर छह सितंबर को राज्य सरकार की ओर से राज्यपाल कलराज मिश्र को पीटरहॉफ शिमला में विदिवत रुप से विदाई दी गई। वहीं मिश्र आज राजस्थान के लिए रवाना होंगे और नौ सितंबर को राजस्थान के राज्यपाल के रूप में शपथ ग्रहण कर सकते हैं। साथ ही हिमाचल के नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय 10 सितंबर को हिमाचल पहुंच जाएंगे। बताया जा रहा है कि वह 11 सितंबर को शपथ लेंगे।

बता दें कि नए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मोदी सरकार के पिछले कार्यकाल में श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री रह चुके हैं। यही नहीं पूर्व की अटल सरकार के समय भी केंद्रीय राज्यमंत्री रहे हैं। ऐसे में अब वह हिमाचल प्रदेश के नए राज्यपाल की जिम्मेदारी निभाएंगे। इससे पहले कलराज मिश्र मोदी सरकार में 2017 तक सूक्ष्म, लघु और उद्यम मंत्री रहे। वह तीन बार राज्यसभा के भी सदस्य रह चुके हैं।