कांग्रेस अपना घर संभाले, जनता तो भाजपा के साथ है: अनिल जैन

खबरें अभी तक। भिवानी पहुंचे भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कार्यकर्ताओं को 75 पार का पाठ पढ़ाया। उन्होंने कांग्रेस संगठन में बदलाव पर चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस में कलह अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि हम केन्द्र व प्रदेश सरकार के कामों के दम पर 75 पार करेंगें।

विधानसभा चुनावों की आहट से सूबे में सियासी पार हर रोज बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि सत्ताधारी पार्टी विपक्ष से भी ज्यादा भागदौड़ में जुटी है। इसी को लेकर भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने पंचायत भवन में जिला के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक ली। यह बैठक तीन चरणों में हुई। जिसमें विधानसभा चुनावों में 75 पार का पाठ पढाया गया और 8 सितंबर को रोहतक में पीएम मोदी आगमन पर कार्यकर्ताओं की जिम्मेवारी लगाई गई।

बैठक के बाद मीडिया से रूबरू हुए भाजपा प्रदेश प्रभारी अनिल जैन ने कहा कि हमने 75 पार के लिए रणनीति बनाई है। उन्होंने कांग्रेस संगठन के सवाल पर चुटकी ली और कहा कि कांग्रेस में कलह अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि एक को बदल कर उसको बना दिया। अब वो पहले वाले नाराज हो जाएंगें। जैन ने कहा कि इस बदलाव से भाजपा पर कोई असर नहीं पङ़ेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अपना घर संभाले, जनता तो भाजपा के साथ है। उन्होंने कहा कि हम केन्द्र व प्रदेश सरकार के कामों के दम पर हरियाणा में 75 पार करेंगें।