मांगों को लेकर हड़ताल पर डॉक्टर्स, गड़बड़ाई स्वास्थ्य व्यवस्थाएं

ख़बरें अभी तक।  हरियाणा मेडिकल सिविल सर्विसेस एसोसिएशन के आह्वान पर आज पूरे प्रदेश में डॉक्टर हड़ताल पर रहेंगे। इस प्रदेश व्यापी हड़ताल का असर रेवाड़ी में भी देखने को मिला। यहां भी सभी सीएचसी और पीएचसी समेत सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स नागरिक अस्पताल परिसर में एकत्रित हुए और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रेवाड़ी में गुरुवार को डॉक्टर्स ने ओपीडी नहीं देखी और हड़ताल पर रहे।

डॉक्टर्स के हड़ताल पर चले जाने से नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं गड़बड़ा गयी। रेवाड़ी एसोसिएशन के प्रधान अनिल यादव ने बताया कि उनकी दो प्रमुख मांगे है। जिनमे विशेषज्ञों डॉक्टर्स को विशेष भत्ता व नौकरी में पदोन्नति की मांग शामिल है। लेकिन सरकार उनकी मांगो की अनदेखी कर रही है। उन्होंने सरकार को चेतावनी दी है आज उनकी एक दिन की हड़ताल है अगर फिर भी सरकार ने उनकी माँगे नहीं मानी तो वे 09 सितम्बर से अनिश्चितकाल के लिए हड़ताल पर चले जायेंगे।