जानिए अकाली दल से गठबंधन पर क्या बोले प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला

ख़बरें अभी तक। भाजपा के प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला ने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अकाली दल से अभी गठबंधन पर कोई चर्चा नहीं है। वो हमारी सहयोगी दल है चुनाव के वक़्त कुछ हुआ तो देखेंगे अभी फ़िलहाल हरियाणा में हमारा गठबंधन नहीं है। बराला के बयान से हरियाणा में भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाली अकाली दल को धक्का लग सकता है। बराला आज सिरसा में कार्यकर्ताओं की मीटिंग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बराला ने इनेलो और कांग्रेस पर भी जमकर हमले किये।

भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष सुभाष बराला ने प्रदेश में महागठबंधन होने की चर्चाओं पर चुटकी लेते हुए कहा कि महागठबंधन की चर्चाएं केवल मीडिया तक ही है लेकिन आज के दौर में गठबंधन केवल जनता का ही चलता है कुछ पार्टियों का गठबंधन पहले तो बनता नहीं है उसके बाद चलता नहीं है। उन्होंने कहा कि जींद उपचुनाव में जजपा और आप का गठबंधन था लेकिन लोकसभा चुनाव के बाद गठबंधन टूट गया उसके बाद दूसरी पार्टियों का भी गठबंधन होने के बाद टूट गया।

सुभाष बराला ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा परिवारवाद की राजनीति की है। जिसका हश्र उनको भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा और पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला पर पलटवार करते हुए कहा कि दोनों ही नेता अपनी नीतियों के कारण हताश है यही कारण है कि दोनों ही नेता आगे बढ़ने की बचाए विखंडन की ओर जा रहे है।