राजस्थान उपचुनाव में कांग्रेस रचेगी इतिहास

खबरें अभी तक। राजस्थान में अलवर व अजमेर लोकसभा और मांडलगढ़ विधानसभा चुनावों के लिए मतगणना धीरे-धीरे अंतिम चरण की ओर बढ़ रही है। अलवर सीट पर कांग्रेस की जीत लगभग तय हो चुकी है और अजमेर सीट पर कांग्रेस तेजी से आगे दौड़ रही है। एेसे में राजस्थान के जयपुर स्थित भाजपा मुख्यालय में सन्नाटा पसर गया है। उधर, कांग्रेस मुख्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है।

राजस्थान के उपचुनाव के नतीजों पर सभी पार्टियों की निगाहें लगी हुई हैं, क्योंकि इस उपचुनाव को जनता का रुख भांपने वाला माना जा रहा है। अलवर लोकसभा सीट पर अब तक कांग्रेस को 245774 वोट, तो भाजपा को 192924 वोट मिल चुके हैं। इधर, अजमेर लोकसभा सीट पर अब तक कांग्रेस को 154336 वोट और भाजपा को 128291 वोट मिल चुके हैं। अलवर से कांग्रेस के डॉ. करण सिंह यादव और भाजपा के डॉ. जसवंत सिहं यादव मैदान में है। इधर, अजमेर से कांग्रेस के डॉ. रघु शर्मा और भाजपा से रामस्वरुप लांबा के बीच मुकाबला है।