सत्ता में रहकर कांग्रेस, इनेलो ने मचाई लूट- मनोहर लाल

खबरें अभी तक। महम चौबीसी के चबूतरे पर 02 सितंबर को मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने कहा है कि सत्ता में रहते हुए कांग्रेस व इनेलो ने जमकर लूट मचाई की है। इस लूट-खसोट का सबसे ज्यादा असर प्रदेश के गरीब परिवारों पर पड़ा है। मुख्यमंत्री आज महम विधानसभा क्षेत्र में जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान अलग-अलग स्थानों पर उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा अपने खुद के कानून बनाकर जमीन खरीद-फरोख्त में बड़े घोटाले किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हुड्डा ने इतने पाप किए हैं कि अब उनका जेल में जाना तय है। भ्रष्टाचार के मामले में प्रदेश का एक पूर्व मुख्यमंत्री पहले ही जेल में है। पिछली सरकारों में सरकारी नौकरियों की भर्तियों में, बदलियो में व लाइसेंस बनवाने आदि में जमकर भ्रष्टाचार किया गया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पहले उन्होंने वायदा किया था कि न खाएंगे और ना खाने देंगे और अब इसमें नया वाक्य जोड़ दिया है कि पहले जिसने खाया है उसका भी निकलवा कर रहेंगे।

उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार लुटेरों के चुंगल से निकल चुके हैं हरियाणा प्रदेश को बचाकर रखेगी। महम के विकास का जिक्र करते हुए नेशनल हाईवे पर बाईपास बनाया गया है। रोहतक-महम-हांसी रेल लाइन बिछाई जाने के लिए भाजपा की सरकार ने पैसा दिया है और जल्द ही यह रेलवे लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। इस रेलवे लाइन पर फास्ट ट्रैक रेल गाडिय़ां चलेंगी दिल्ली से हिसार का रास्ता डेढ़ घंटे में कवर हो जाएगा।