सीतापुर : बच्चा चोरी की अफवाह फैलाने पर उप प्रधानाचार्य गिरफ्तार

 खबरें अभी तक। यूपी के सीतापुर में बच्चों के चोरी होने को अफवाह तूल पकड़ती नजर आ रही है बच्चों के चोरी होने के साथ साथ छात्रो के चोरी होने की अफवाह का मामला आया प्रकाश में जहां छात्रों की चोरी की अफवाह फैलाना एक विद्यालय के उप प्रधानाचार्य को महंगा पड़ा।

आपको बताते चले की सीतापुर के अटरिया थाना क्षेत्र के एक विद्यालय स्वरचना स्कूल के उप प्रधानाचार्य रूपेश सिंह के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज के 2 छात्रों को चोरी होने की लोगों को जानकारी दी। इतना ही नहीं उनके द्वारा विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी छात्रों के चोरी होने की सूचना दी। धीरे धीरे यह बात पूरे इलाके में फैल गई। छात्रों के चोरी होने की सूचना पर इलाके में हडकंप मच गया। जानकारी होते ही थाना पुलिस हरकत में आई। मामले की गहनता से छानबीन करते हुए पुलिस ने छात्रों के चोरी होने की सूचना को महज एक अफवाह पाया। जिस पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए उप प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही की।

पूरे प्रकरण को लेकर एएसपी मधुबन सिंह का कहना है की उप प्रधानाचार्य के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को छात्रों के चोरी होने की सूचना दी गई थी। जिस पर प्रधानाचार्य के द्वारा विद्यालय के सभी छात्रों के अभिभावकों से संपर्क किया गया। जिससे छात्रों के चोरी होने की घटना फर्जी पाई गई। अफवाह फैलाने वाले उप प्रधानाचार्य को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही कर जेल भेजा गया है।