OMG…कुते को कुतिया से हो गया था प्यार इसलिए करवा दी उनकी शादी

ख़बरें अभी तक। क्या आपने कभी कुता और कुतिया की शादी होते हुए देखी या सुनी है। अगर नहीं तो आज हम आपको एक ऐसा खबर बताने जा रहे है। जहां एक कुते और कुतिया की शादी बड़े धूमधाम से मनाई गई है। जी हां उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में यह अनोखी शादी देखने को मिली है। शुक्रवार शाम यहां गांववालों ने धूमधाम से कुत्ते और कुतिया की शादी रचाई है। सेहरा पहने कुत्ता और पैरों में अलता सजाये कुतिया की बारात पूरे इलाके में चर्चा का केंद्र बनी हुई है। यह मामला कोरांव के महुंली गांव का है।

जहां आम शादी की तरह पहले कार्ड भेजकर बड़ी संख्या में मेहमानों को दावत दी गई। फिर शहनाई, बाजा के अलावा DJ की धुन पर लगभग 500 लोगों की बारात निकली। वहीं बारातियों का शानदार स्वागत किया गया और द्वाराचार की रस्म निभाई गई। जिसके बाद दावत भी दी गई। हर शख्स इस शादी का लुत्फ उठाया। वहीं कुत्ते के मालिक राजेंद्र प्रसाद पाल का कहना है कि पड़ोस के रहने वाले कमलेश की कुतिया को हमारे राजपाल (कुत्ता) से प्यार हो गया था। दोनों का प्यार देखकर हम लोगों ने इनकी शादी करा दी।

कुतिया की मालकिन ने बताया कि राजरानी (कुतिया) की शादी हमने बड़े धूमधाम से की है। कहा जाता हैं कि कुत्ते-कुतिया का विवाह कुंडली के दोष से मुक्त कराने के लिए होता है। ताकि कुंडली के दोषों से प्रभावित होने वाले दंपत्ति के जीवन में कोई कष्ट ना आए। वहीं गांववालों का मानना है कि ऐसा करने पर ग्रह दोषों का दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है। वहीं जब सबसे पहले दूल्हे राजा यानी कुत्ते को भोजन कराया गया तो पहले दूल्हे राजा ने भोजन नहीं किया, कुछ नखरे दिखाये। लेकिन बाद में कुत्ते को अंगूठी देकर मनाया गया तब जाकर उसने भोजन किया।  वहीं बारात के स्वागत के बाद शादी की रस्म पूरी की गई और अंत में धूमधाम के साथ दुल्हन बनी कुतिया की विदाई की गई।