शादी का षड्यंत्र रचा कर पैसा कमाने वाली लुटेरी दुल्हन मौसी संग गिरफ्तार 

खबरें अभी तक। ऐशो-आराम के लिए शादी रचा कर लुटेरी दुल्हन ने मुरादाबाद के सिविल लाइन के रहने वाले एक 30 वर्षीय युवक से शादी की| उसके बाद रात में खाने में नशीला पदार्थ खिला कर सभी को बेहोश कर घर में रखा जेवर और पैसे लेकर फरार होने वाली लुटेरी दुल्हन और उसकी मौसी को मुरादाबाद पुलिस ने गुरूवार देर शाम हिरासत में ले लिया है| साथ ही पुलिस ने उसके पास से गहने भी बरामद कर लिए है|

पुलिस के मुताबिक सिविल लाइन छेत्र के झांजनपुर इलाके में संजय नाम के युवक की शादी नहीं हो रही थी लिहाजा उसके संभल जनपद स्थित रहने वाले एक रिश्तेदार ने 35 हजार रूपये में शादी करवाने की बात कह कर पूजा नाम की युवती से विवाह कराया था | पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को  झंझानपुर  बाला जी मंदिर में शादी कराई गई थी| दूसरे दिन विदाई हुई जहां दुल्हन पूजा और उसकी मौसी भी उसके साथ ससुराल एक दिन के लिए रुकने आई थी | रात सभी खाना खा कर सो गए थे सुबह सो कर संजय के पिता उठे तो देखा तो सभी लोग बेहोश पड़े थे और दुल्हन और उसकी मौसी गायब थी| घर का सामान बिखरा पड़ा था| सोने और चांदी के गहने व रूपये गायब थे| बेहोश लोगों को अस्पातल में भर्ती कराया गया| उसके बाद पुलिस में तहरीर दी गई थी | पुलिस ने इस मामले में विवेचना के आधार पर फरार लुटेरी दुल्हन और उसकी मौसी को चोरी के गहने सहित गिरफ्तार कर लिया है |

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार के मुताबिक मुरादाबाद में लुटेरी दुल्हन पूजा, कथित मौसी और एक रिश्तेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है| गिरफ्तार अभियुक्ता से पुलिस पूछताछ कर रही | इस बात का भी पता लगाया जा रहा है की कहीं यह गिरोह के रूप में काम करने वाला गैंग तो नहीं है जो शादी कर लोगों को लूटने का काम करते है | इस मामले में पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है |