प्रमोद अग्रवाल होंगे देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान कोल इंडिया के अगले प्रमुख

ख़बरें अभी तक। आइएएस अधिकारी प्रमोद अग्रवाल देश के सार्वजनिक प्रतिष्ठान कोल इंडिया के अगले चेयरमैन होंगे, उनका चयन सार्वजनिक उद्यम चयन बोर्ड द्वारा किया गया है। प्रमोद अग्रवाल मध्‍य प्रदेश कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में एमपी के शहरी विकास और आवास विभाग में प्रधान सचिव हैं। वह अनिल कुमार झा की जगह लेंगे, अनिल झा जनवरी, 2020 में सेवानिवृत्त होंगे।

उनकी सेवानिवृत्ति के बाद प्रमोद कुमार कार्यभार संभालेंगे। प्रमोद अग्रवाल वर्तमान में मध्य प्रदेश में शहरी विकास तथा आवास विभाग के प्रधान सचिव हैं। प्रमोद कुमार अगरवाल 1991 बैच के मध्य प्रदेश कैडर के आईएएस अफसर हैं। गौरतलब है कि प्रमोद अग्रवाल कोल इंडिया के 28वें प्रमुख होंगे।

इस नियुक्ति से पहले, अनिल कुमार झा सीआईएल की सहायक कंपनी महानदी कोलफील्ड्स के सीएमडी थे। वे इंडियन स्कूल ऑफ माइन्स, धनबाद, झारखंड से खान योजना तथा डिजाइन (Mine Planning & Design) में एमटेक है।

उनके पास योजना, उत्पादन, प्रबंधन पर्यवेक्षण, दिशा और भूमिगत नियंत्रण के साथ-साथ खुली कास्ट कोयला खानों के नियंत्रण में 32 वर्षों तक का समृद्ध कार्य अनुभव है। उन्होंने सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिज़ाइन इंस्टीट्यूट, सीआईएल की अन्वेषण शाखा के साथ 14 वर्षों तक काम किया है।