भाजपा राज में बढ़ी बलात्कार, हत्या आपराधिक जैसी घटनाएं: सादिक खान

ख़बरें अभी तक। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। इसके लिए बहुत ही जल्द विभाग प्रदेश भर में प्रभारी नियुक्त करेगा। यह बात अल्पसंख्यक विभाग हिमाचल प्रदेश की प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान ने भुंतर में एक प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग प्रभारी की नियुक्तियां कर नई कार्यकारिणी का गठन करेगा।

प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में राजीव गांधी की 75 वीं जयंती पर कांग्रेस के सम्मेलन में अल्पसंख्यक कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद व हिमाचल के प्रभारी मोहिंदर सिंह बोहरा से लंबी चर्चा के बाद यह फैसला लिया गया है कि हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी राज्य में कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नई कार्यकारिणी का गठन अति शीघ्र करेगा।

जिसमें कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी में उचित स्थान दिया जाएगा। नई ताकत के साथ पार्टी को संगठित करके मजबूत किया जाएगा। सादीक खान ने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि भाजपा के राज में बलात्कार और हत्या जैसी घटनाएं बड़ी हुई है। नोटबंदी से इस देख की आर्थिकी पर बुरा प्रभाव पड़ा। तीन तलाक का पूरा प्रावधान जिसमें 0 दिन का टाइम दिया जाता है फिर उसके बाद 80 और 120 दिनों इसकी पूरी कार्रवाई होती है। फिर तीन तलाक उसके बाद तीन तलाक पर सहमति जताई जाती है।

भाजपा युवा को रोजगार नहीं मिल रहा है लाखों बेरोजगार युवा नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के लिए नई ऊर्जा के साथ काम किया जाएगा युवाओं व महिलाओं को भी संगठन से जोड़ कर जिम्मेदारी सौंपा जाएगी। उन्होंने धारा 370 हटाने के मामले में कहा कि केंद्र सरकार ने बिना लोगों और अन्य पार्टियों से विचार विमर्श के यह निर्णय लागू किया है।