Helth Tips जानिए गिलोय के अद्भूत फायदों के बारें में……

ख़बरें अभी तक। आज हम आपको गिलोय के बारें में बताएंगे जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होती है। बता दें कि गिलोय में एंटीऑक्सीडंट के विभिन्न गुण पाए जाते हैं, जिससे शारीरिक स्वास्थ्य बना रहता है, तथा भिन्न प्रकार की खतरनाक बीमारियां दूर रखने में सहायता मिलती है। संस्कृत में गिलोय को अमृत का रूप माना जाता है। इसके औषधीय गुणों के कारण इसे अमृता का जड़ भी कहा जाता है। आयुर्वेद में इसके रस से लेकर पाउडर और कैप्सूल तक का प्रयोग किया जाता है। यहां तक कि वज़न घटाने के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

वज़न घटाने में गिलोय कारगर साबित होता है तथा यह कब्ज को भी दूर करता है। य़दि आपका पेट कब्ज के कारणफूल गया है तो ऐसे में आप गिलोय के जूस का सेवन करें इससे आपका कब्ज दूर हो जाएगा। साथ ही पेट भी अपने नैचुरल साइज में लौच जाएगी। कभी-कभी हमारे शरीर का कुछ हिस्सा सूजा हुआ लगता है और हम ये समझ बैठते हैं कि हम मोटे हो गए हैं। इस स्थिति में भी गिलोय फायदेमंद साबित होता है। स्ट्रेस ओवरईटिंग का सबसे बड़ा कारण है।

जब आप स्ट्रेस में होते हैं तो इसे दूर करने के लिए ज्यादा से ज्यादा खाते हैं और मोटे हो जाते हैं। गिलोय जूस आपकी मानसिक अवस्था को संतुलित रखता है। अगर आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म कम रहेगा तो आपका खाना ठीक से नहीं डाइजेस्ट हो पाएगा. परिणामस्वरूप वह आपके शरीर का वज़न बढ़ाएंगे. इसलिए गिलोय का सेवन करें. यह आपके शरीर के मेटाबॉलिज़्म को बढ़ाता है