Paytm यूजर्स जल्द कराए KYC वरना अगले महीने से नही कर पाएंगे पेमेंट

खबरें अभी तक। अगर आप भी Paytm और Phonepe यूज़ करते हैं तो आपके लिए जरूरी सूचना है। इस महीने के अंत तक KYC करवा लीजिए नही तो अगले महीने से आप पेमेंट नहीं कर पाएंगे। बात ये है कि रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया ने वॉलेट कंपनियों को 31 समयसीमा दी थी जिसके अंदर इन्हें सभी यूज़र्स का केवाईसी करवाना ज़रूरी था। लेकिन बाद में समय-सीमा बढ़ा दी गई।

फरवरी 2019 में बढ़ाई गई थी समयसीमा-

आरबीआई ने पहले इसकी समयसीमा फरवरी 2019 रखी थी लेकिन बाद में कंपनियों की मांग पर इसे 6 महीने के लिए बढ़ाया था। अब केवाईसी पूरा करने के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। अनुमान के तो यह लगाया जा रहा है कि करीब 30 से 40 फीसदी यूज़र्स ने केवाईसी नहीं कराई है।

वहीं पहले केवाईसी करवाने के लिए सिर्फ पैन कार्ड या आधार कार्ड से जुड़े दस्तावेज अपलोड करने होते थे लेकिन अब सिर्फ इतने से ही काम नहीं होगा बल्कि कंपनी का एक्ज़ीक्यूटिव पते पर जाकर Verify  भी करेगा। वॉलेट vs बताया कि भौतिक सत्यापन से उनका खर्च कई गुना बढ़ गया है। पेटीएम और अन्य वॉलेट कंपनियों ने आरबीआई से वीडियो केवाईसी कराने का विकल्प देने का अनुरोध भी किया था, लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है।

डिजिटल पेमेंट के लिए देश में 10 से भी ज्यादा वॉलेट प्रयोग मे लाए जा रहे हैं। लेकिन अब तक सबसे ज्यादा यूज़र्स अकेले पेटीएम के पास हैं। जिनकी संख्या लगभग 35 करोड़ है। इनसे अलग यूजर्स अब गूगल-पे, फोन-पे, मोबीक्विक, योनो एसबीआई, आईसीआईसीआई पॉकेट, एचडीएफसी पेजैप, भीम एप, अमेजन-पे और फ्रीचार्ज का भी इस्तेमाल कर रहे हैं।