Amazon पर चल रही Best of Tech सेल, इन लैपटॉप पर मिल रहा भारी डिस्काउंट

खबरें अभी तक। Amazon पर हाल ही में Best of Tech सेल का आयोजन किया गया है। यह सेल 21 अगस्त यानि आज से शुरू होकर 22 अगस्त तक चलेगी। वहीं आपको इस सेल में Fujifilm कैमरा से लेकर Lenovo के लैपटॉप को शानदार डिस्काउंट और बंडल ऑफर्स के साथ खरीदा जा सकता है। इतना ही नही बल्कि डिवाइस की खरीदारी पर एक्सचेंज ऑफर ग्राहकों को दिया जा रहा है। इस सेल में कैमरा और लैपटॉप डिवाइस से अलग आप वियरेबल और कई अन्य इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस भी खरीद सकते हैं। Amazon पर चल रही Best of Tech सेल में किसी डिवाइस को आप नो कोस्ट ईएमआई विकल्प पर खरीद सकते हैं। वहीं कई डिवाइस पर डिस्काउंट के साथ एक्सचेंज ऑफर की भी सुविधा दी गई है।

चलिए अब आपको बताते है Best of Tech सेल में ऑफर्स के बारें में-

Lenovo Legion Y540 15.6-inch गेमिंग लैपटॉप: इस लैपटॉप को Amazon पर चल रही Best of Tech सेल में Rs 1,04,890 नही बल्कि Rs 67,990 में खरीद कर अपनी बना सकते है गेमिंग के लिए लॉन्च किए गए इस लैपटॉप में 8 जीबी रैम दी गई है और यह 9th generation Intel Core i5 से लैस है।

Huawei Watch GT: Amazon पर इस वियरेबल डिवाइस को Rs 11,999 में खरीद सकते हैं जबकि इसकी कीमत Rs 20,990 है। साथ ही इसे ईएमआई ऑप्शन की भी सुविधा मौजूद है। इसमें Huawei Health ऐप दिया गया है जो कि यूजर की हेल्थ पर नजर रखता है।

Fujifilm Instax Mini 8 camera: इस कैमरे की ओरिजनल कीमत Rs 3,298 है लेकिन Best of Tech सेल में यह Rs 2,499 में उपलब्ध है। इसके अलावा कंपनी का नया मॉडल Fujifilm Mini 9 Rs 5,530 की बजाय 3,899 में खरीदा जा सकता है।

Acer Aopen 32HC1Q 32-inch Curve Gaming Monitor: अगर आप टीवी पर गेमिंग का मजा लेना चाहते हैं तो Acer Aopen 32HC1Q 32-inch गेमिंग मॉनिटर खरीद सकते हैं। जो कि Amazon पर Rs 33,999 है जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 59,990 है।