Xiaomi Mi A3 कंपनी की पॉपुलर Note सीरीज के Redmi Note 7 Pro में कौन सा स्मार्टफोन है सबसे बेहतर, जानिए

खबरें अभी तक। Xiaomi ने अपना लेटेस्ट एंड्रॉइड वन स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। Mi A3 के 4GB रैम और 64GB स्टोरेज मॉडल को Rs 12999 कीमत में पेश किया है। वहीं, इसका 6GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल Rs 15999 की कीमत में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जाएगा। अगर बात करें फोन की कलर वेरिएंट की तो फोन तीन कलर वेरिएंट में ग्राहकों को उपलब्ध कराया जा रहा है- व्हाइट, ग्रे और ब्लू कलर ऑप्शन सेल के लिए 23 अगस्त को Amazon India, Mi.com और Mi Home stores पर 12PM उपलब्ध कराया जाएगा। Xiaomi के इस स्पेसिफिकेशन्स को अगर आप कंपनी के सबसे पसंदीदा और पॉपुलर फोन से तुलना करेंगे, तो दोनों में जबरदस्त प्रतिस्पर्धा दिखेगी। क्या कंपनी का अपना ही दूसरा हैंडसेट, चलिए बता दें, हम बात कर रहे हैं Redmi Note 7 Pro की, क्या Mi A3 कंपनी के Note सीरीज के पॉपुलर फोन को मात दे देगा?

Xiaomi Mi A3 Vs Xiaomi Redmi Note 7 Pro डिस्प्ले: Mi A3 में कंपनी ने HD+ सुपर AMOLED डिस्प्ले दिया है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 है और डिस्प्ले रिजोल्यूशन 720×1520 पिक्सल है। वहीं, Note 7 Pro में 6.53 इंच का फुल HD+ डॉट नॉच डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजोल्यूशन 2340 ×1080 पिक्सल है। स्क्रीन साइज के मामले में इस फोन की स्क्रीन ज्यादा बड़ी है, लेकिन अगर आप ज्यादा बड़ी स्क्रीन नहीं पसंद करते, तो डिस्प्ले के गेम में Mi A3 भी बुरा विकल्प नहीं है।